फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कैंटर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी ढाई साल बाद गिरफ्तार, पिस्तौल दिखाकर लूटे थे दस हजार

Thu, 25 May 2023 10:46 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव सहपत निवासी अंग्रेज ने 3 जनवरी, 2021 को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह 2 जनवरी, 2021 की रात को अपने कैंटर में लोहे की क्वाइल भरकर दिल्ली के स्वरूप नगर से करनाल के लिए चला था। जब वह देर रात करीब 11 बजे मुरथल स्थित कालू के होटल के पास पहुंचा था तो उनका कैंटर खराब हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल के पास कैंटर चालक को पिस्तौल दिखाकर दस हजार रुपये व कागजात लूटने के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढाई साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के मुंडका का रहने वाला अंकेश है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


कैंटर में लोहे की क्वाइल लेकर दिल्ली से करनाल जा रहा था चालक
उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव सहपत निवासी अंग्रेज ने 3 जनवरी, 2021 को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह 2 जनवरी, 2021 की रात को अपने कैंटर में लोहे की क्वाइल भरकर दिल्ली के स्वरूप नगर से करनाल के लिए चला था। जब वह देर रात करीब 11 बजे मुरथल स्थित कालू के होटल के पास पहुंचा था तो उनका कैंटर खराब हो गया था। वह अपने कैंटर के पास खड़ा था कि इसी दौरान एक कार सवार दो युवक उसके पास आए थे। दोनों के पास पिस्तौल थी।

मुरथल के पास कैंटर खराब हुआ तो बदमाशों की थी लूटपाट
उन्होंने आते ही उसे पिस्तौल दिखाकर उनका पर्स छीन लिया था। उनके पर्स में 10 हजार रुपये, आधार कार्ड व पेन कार्ड था। वह उसका पर्स लेकर अपनी कार में सवार होकर पानीपत की तरफ भाग गए थे। अंग्रेज ने पुलिस को बताया था कि दोनों युवक हरियाणवी भाषा में बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब मामले में एएसआई पवन कुमार की टीम ने आरोपी अंकेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें