फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप से क्षुब्ध व्यक्ति ने की आत्महत्या, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/राई।
गांव असावरपुर के खेत में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने व्यक्ति की पत्नी के बयान पर चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि उसके पति पर बाइक चोरी का झूठा आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

गांव असावरपुर निवासी जगदीश ने शुक्रवार रात को खेत में जाकर शीशम के पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जगदीश की पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया कि उसके पति पर गांव के देवेंद्र ने पिछले दिनों बाइक चोरी का आरोप लगाया था, जिसके बाद से देवेंद्र, उसका पिता कृष्ण, भाई व मां उसके पति को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर ही उसके पति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस संबंध में नीलम के बयान पर चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले में चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-ऋषिकांत, प्रभारी, राई थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें