सामूहिक दुष्कर्म करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत (ब्यूरो)। सदर थाना क्षेत्र के गांव की युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व एससीएसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव फरमाणा निवासी प्रवीण कुमार है। पुलिस दो आरोपियों को पहले काबू कर चुकी है।
विदित रहे कि 4 फरवरी को सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया था कि वह 3 फरवरी को वह सोनीपत आधार कार्ड बनवाने आई थी। वह सुभाष चौक से जीप में सवार होकर गांव के लिए निकली थी। जीप में युवती के साथ चार अन्य महिला सवार हुई थीं। युवती का आरोप था एक निजी स्कूल के पास जाने के बाद चारों महिला नीचे उतर गईं, वह जीप में अकेली रह गई। इसी दौरान गांव फरमाणा निवासी रवि अपनी वैन लेकर आया। उसने जीप सवार युवकों से कहा कि इसे लेकर खेत में चलो। उसका अपहरण कर फरमाणा के पास खेतों में ल जाकर तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में फरमाणा निवासी रवि व एक अन्य को काबू किया था। जिसके बाद मामले में एससीएसटी एक्ट भी जोड़ लिया था। जिसके बाद जांच डीएसपी को सौंपी गई थी। डीएसपी डा.रवींद्र की टीम ने प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।