टीडीआई सिटी में घर से नौकर सोने की चेन, अंगूठी व एक लाख लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली (सोनीपत)। टीडीआई के फ्लैट में बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए रखा गया नौकर घर में रखे आभूषण व एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना कुंडली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नौकर यूपी के अमेठी का रहने वाला है।
टीडीआई किंग्सबरी में रहने वाले पवन कुमार बालानी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी उदय सिंह यादव को बतौर घरेलू सहायक फ्लैट में रखा था। वह करीब दो माह तक उनके घर पर रहा। सोमवार को उदय सिंह अचानक ही गायब हो गया। उसे जब इसका पता लगा तो घर की जांच की गई। जांच में पता लगा कि उसके फ्लैट से सोने की चार चेन, चार अंगूठी व एक लाख रुपये की नकदी गायब है। नौकर उनके घर से रुपये व आभूषण चोरी कर ले गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वर्जन
टीडीआई के फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति ने आभूषण व नकदी चोरी की शिकायत दी है। उन्होंने चोरी का आरोप अपने नौकर पर लगाया है। वह घटना के बाद से फरार है। उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। जिस पर उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
बीर सिंह, थाना प्रभारी कुंडली।