फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक का बेटा करता था छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र में मकान मालिक का बेटा किरायेदार की बेटी को अकेला पाकर अकसर छेड़खानी करता था। लड़की ने इसकी शिकायत परिजनों से की। परिजनों ने जब आरोपी के परिजनों से बात की तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को काबू कर लिया।
एक व्यक्ति ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह किराए के मकान में रहता था। उसकी 14 वर्षीय बेटी भी साथ में रहती है। कई दिनों से उसकी बेटी गुमसुम रहने लगी थी। उन्होंने उससे कारण पूछा तो उसने बताया कि मकान मालिक का लड़का उसे अकेली पाकर छेड़छाड़ करता है। उसके विरोध करने पर वह उसे धमकी देकर चुप करवा देता था। उसने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की है। वह शिकायत लेकर युवक के परिजनों के पास पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ लड़ाई करना शुरू कर दिया। उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
किशोरी के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को काबू कर लिया है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। महिलाओं के प्रति अपराध को किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
शकुंतला, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें