फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के एडीओ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। रोहतक रोड स्थित शमशान घाट के बाहर कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर एडीओ की बाइक लेकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद शहर में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। एडीओ सुदामा किसी जानकार की मौत पर गोहाना स्थित श्मशान घाट गए थे।
शहर के वार्ड नंबर 17 के रहने वाला सुदामा (40 वर्षीय) कृषि विभाग में एडीओ के पद पर कार्यरत थे और इन दिनों जींद के मोरखी गांव में कार्यरत थे। बुधवार को किसी जानकार की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए ऑफिस से छुट्टी ले ली। सुदामा जब गोहाना रोहतक रोड स्थित श्मशान घाट जा रहे थे तो उनकी बाइक के सामने एक युवक आ गया। पुलिस की मानें तो युवक को बचाने के लिए सुदामा ने ब्रेक लगा दिए। बाइक रुकते ही युवक ने एडीओ के सीने पर पिस्तौल सटाकर एक गोली मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। एडीओ की मौके पर मौत हो गई। बाद में हमलावर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल और डीएसपी राजीव देशवाल ने मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने एडीओ की पत्नी के भाई वेद प्रकाश के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हमलावर को थी हर पल की सूचना
सुदामा के जिस जानकार की मौत हुई थी, उसे लेकर परिजन पार्क रोड स्थित शमशान घाट पर गए थे। जबकि एडीओ रोहतक रोड स्थित शमशान घाट पर पहुंच गया था। जहां हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की मानें तो सुदामा की हत्या करने के लिए हमलावर हर पल की जानकारी रख रहा था। वहीं पुलिस की माने तो हत्या की सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। हत्या जमीनी विवाद से भी जुड़ा हो सकता है। साथ ही आरोपी भी आरोपी भी जानकार हो सकता है।
विज्ञापन


वर्जन
एडीओ की गोली मारकर हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं से बारीकी से जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें