फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज की जेब से मिले 50 हजार, भ्रष्टाचार का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना/सोनीपत। रोहतक हाईवे पर रूखी के पास स्थित एक ढाबे पर भैंसवान चौकी प्रभारी ने छापा मारकर एक युवक को उसकी महिला दोस्त के साथ पकड़ लिया। चौकी इंचार्ज ने उन्हें पहले मुकदमा दर्ज करने का भय दिखाया और बाद में मामला रफादफा करने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। बाद में एक लाख में सौदा तय हो गया। एएसआई ने युवक से 50 हजार रुपये ले लिए और बाकी पैसे बाद में देने को कहा। युवक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत कर दी। डीएसपी सुशीला देवी ने मामले की जांच करते हुए चौकी प्रभारी से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बरोदा थाना क्षेत्र के गांव का एक युवक अपनी महिला दोस्त के साथ रोहतक हाईवे स्थित गांव रूखी के निकट एक ढाबे पर पहुंचा और कमरा बुक करा लिया। भैंसवान चौकी प्रभारी रमेश कुमार को सूचना मिली कि ढाबे में अनैतिक कार्य होता है। इस पर चौकी प्रभारी ने ढाबे पर छापा मारा तो कमरे में युवक व युवती मिले। युवक का आरोप है कि उस समय चौकी प्रभारी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का भय दिखाया। बाद में मामला रफा-दफा करने के लिए दो लाख रुपये मांगे। बातचीत के बाद में एक लाख रुपये में सौदा तय हो गया। युवक का आरोप है कि उसने चौकी प्रभारी को 50 हजार रुपये दे दिए। बाद में युवक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत कर दी। मामले की जांच डीएसपी सुशीला कुमारी को सौंपी गई। जिस पर पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी से 50 हजार रुपये बरामद भी किए हैं। पुलिस ने चौकी इंचार्ज पर भादसं की धारा 7, 13 (2) पीसी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
युवक ने चौकी इंचार्ज पर मामला निपटाने के नाम पर दो लाख रुपये मांगने व 50 हजार लेने की शिकायत दी थी। जांच में चौकी इंचार्ज से 50 हजार रुपये बरामद किए गए। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि उसके पास से बरामद की गई नकदी युवक ने ही दी थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशीला कुमारी, डीएसपी गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें