फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बड़ी के पास गन प्वाइंट पर व्यक्ति का अपहरण कर कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बड़ी के पास गन प्वाइंट पर व्यक्ति का अपहरण कर लूटी कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। हाईवे पर गांव बड़ी के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने कार सवार का गन प्वाइंट पर अपहरण कर कार लूट ली। बदमाश कार सवार को सोनीपत के गोहाना बाईपास पर कार से उतारकर फरार हो गए। कार चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के कमल विहार निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह मंगलवार को काम से अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से पानीपत आया था। जब वह पानीपत से लौट रहा था तो उसकी कार जीटी रोड पर बड़ी गांव के पास आकर हीट हो गई। जिस वजह से उसने गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और रेडियेटर में पानी डालने लगा। इसी दौरान तीन युवक चेहरे पर नकाब लगाकर उसके पास पहुंचे। दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे ने पिस्तौल निकालकर उसे अड़ा दी। उन्होंने उसे जबरदस्ती उसकी गाड़ी में बैठा लिया। युवक उसकी गाड़ी लेकर दिल्ली की तरफ चल दिए। इस दौरान उन्होंने देवेंद्र की आंखों पर भी कपड़ा बांध दिया। देवेंद्र ने बताया कि युवकों ने उसके मोबाइल का सिम कार्ड भी तोड़ कर फेंक दिया और गोहाना बाईपास, सोनीपत के पास उसे कार से उतार कर फरार हो गए। उसने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना पाकर गन्नौर पुलिस ने अन्य थानों की पुलिस की मदद से बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें