फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में गवाही देने पर हवाई फायर करने के आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई फायर कर धमकाने के आरोपी काबू
विज्ञापन

मुरथल। गांव मेहंदीपुर निवासी व्यक्ति के घर के बाहर हवाई फायर करने व धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मेहंदीपुर निवासी निखिल व घनश्याम हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव मेहंदीपुर निवासी कर्मबीर ने 8 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 7 फरवरी की रात को वह घर पर था। इसी दौरान दरवाजे के पास आवाज सुनाई दी थी। उसने बाहर जाकर देखा था तो वहां गांव का निखिल अपने साथी धनश्याम के साथ खड़ा था। वह उसे गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जब वह बाहर गया तो निखिल ने हाथ में लिए पिस्तौल से हवाई फायर कर दिए थे। शिकायकर्ता ने बताया था कि निखिल ने अप्रैल 2017 में उसके बेटे पर यूपी में गोली चला दी थी। उसका बेटा यूपी में गन्ना लेकर गया था। मामले में निखिल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था।। वह जमानत पर आया हुआ था। जमानत पर आकर आरोपी ने उसे धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई अजमेर सिंह ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार, एक कारतूस व तीन खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें