फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में चचेरे भाई की जन्मदिन पार्टी में हुआ झगड़ा, पीटने के बाद छत से फेंककर युवक की हत्या

Mon, 15 Feb 2021 08:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
अजय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट पर साथियों के साथ चचेरे भाई की जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवक की पीटने के बाद छत से फेंककर हत्या कर दी गई। युवक के हाथ-पैर टूट गए और सिर में भी चोट लगी थी। मृतक युवक अपने चाचा के शराब ठेके पर काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन


शराब ठेकेदार गांव फाजिलपुर निवासी मोनू ने बताया कि सुभाष चौक स्थित शराब ठेके पर उसका भतीजा अजय (27) काम करता था। अजय अपने चचेरे भाई ललित की जन्मदिन पार्टी मनाने अपने व ललित के दोस्त गांव फाजिलपुर के सागर, अमित, ललित कुमार तथा सोनीपत के दीपक, लाल दरवाजा के हेमंत व भारत के साथ ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट पर गया था। 

फ्लैट उनके परिवार के ही अंकित की बुआ के लड़के का है। रविवार देर रात फ्लैट पर उसके भतीजे अजय की ललित के दोस्त दीपक के साथ मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इसमें हाथापाई में हेमंत को चोट लग गई।
विज्ञापन


इस पर दीपक व हेमंत ने फोन कर अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। उन्होंने डंडों से अजय की बेरहमी से पिटाई कर कर दी। वह उनसे बचने के लिए फ्लैट की छत पर भाग गया। मोनू का आरोप है कि वहां पर उन्होंने उसके साथ फिर से मारपीट की और छत से नीचे फेंक दिया। 

इससे अजय के हाथ-पैर टूट गए और सिर में भी चोट लगी। उसके साथी ललित ने मोनू को फोन कर वहां पर बुलाया। वह मौके पर पहुंचा तो 10-12 युवक मौके से फरार हो गए। उसने सागर की मदद से अपने भतीजे अजय को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोनू के बयान पर दीपक, हेमंत व भारत तथा अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार की टीम ने आरोपी हेमंत को काबू कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
  

ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट में जन्मदिन की पार्टी मनाने गए शराब ठेकेदार के भतीजे की हत्या कर दी गई। शिकायत पर मुकदमा दर्जकर तुरंत कार्रवाई कर एक आरोपी को काबू कर लिया है। अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। - अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें