फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसान की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 15 Feb 2021 07:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव मुंडेट कलां में रविवार रात फसल की निगरानी करने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। किसान का शव ईंख के खेत में पड़ा मिला। किसान की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव मुंडेट कलां निवासी किसान पवन (47 वर्ष) रविवार रात करीब 10 बजे गांव के नजदीक स्थित अपने खेत पर गेहूं की फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए गया था। देर रात में किसान घर नहीं लौटा तो सोमवार सुबह उसका पुत्र अमित अपने चाचा जसवीर के साथ खेत पर उनकी तलाश में गया तो ईंख के खेत में पवन का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था, जिसकी सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। शव को उसी की चादर से ढका गया था और पास में उसकी टॉर्च और डंडा पड़ा था।

यह भी पढ़ें: यूपी: फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पूछताछ में उगला सच, तस्वीरें 
विज्ञापन


किसान की हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी प्रदीप सिंह और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अमित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि किसान की हत्या के मामले में थाना पुलिस, सर्विलांस और फोरेंसिक की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें