फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर कर्मी के खाते से कर ली 89 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 के रहने वाले सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के बैंक खाते की जानकारी लेकर 89 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित को जब मैसेज मिला तो मामले का पता लगा। जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी रामपत ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पास 13 अप्रैल की शाम को किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर उनके बैंक खातों की जानकारी ली थी। खाते अपडेट करने के नाम पर उसके बैंक खातों के नंबर व ओटीपी नंबर की जानकारी ली गई। बाद में उसके पास मैसेज आया कि एक बैंक खाते से करीब 49 हजार व दूसरे से 40 हजार रुपये की शॉपिंग की गई है। जिसका पता लगने पर उसके ठगी की जानकारी मिली। उसने अपने स्तर पर पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद अब अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर ठगी करने वालों का पता लगा रही है। जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मी से बैंक खाते की जानकारी लेकर 89 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ठगी करने वालों का पता लगाया जा रहा है। किसी को मोबाइल पर अपने बैंक खाते के बारे में जानकारी नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें