सरकार द्वारा आज से बैंकों में दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। हालांकि पहले दिन बैंकों में चंद लोग ही दो हजार का नोट बदलवाने पहुंचे। इसके चलते बैंकों में भीड़ नजर नहीं आई। रूटीन प्रक्रिया से ही दो हज़ार के नोट बदले गए। इसका अलावा ऐसे लोग भी बैंक में पहुंचे, जो दो हजार के नोट अपने खातों में जमा करवाने पहुंचे थे। इनमें अधिकतर बिजनेसमेन थे। बैंकों में दो हज़ार के नोट बदलने को लेकर अलग काउंटर भी बनाये गए हैं। आने वाले दिनों में बैंकों में भीड़ होने की संभावना हैं। पीएनबी के मैनेजर जितेंदर यादव ने बताया कि अभी बैंक में कोई भीड़ नहीं हैं। लोग रूटीन में नकदी जमा करवा रहे हैं। ज्यादा भीड़ होगी तो अलग काउंटर बना दिया जाएगा।