फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को गुरुग्राम ले जाकर किया दुष्कर्म, फर्जी आईडी पर रह रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को गुरुग्राम ले जाकर किया दुष्कर्म, फर्जी आईडी पर रह रहा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी को बहकाकर ले जाने व गुरुग्राम में उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपी गुरुग्राम में फर्जी आईडी पर रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विदित रहे कि 17 जनवरी को सदर थाना के गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बहन 14 जनवरी से लापता है। उसने आरोप लगाया था कि उसकी बहन को गांव कुमासपुर निवासी मोहित बहकाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरुग्राम में फर्जी आईडी पर कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ दुष्कर्म का भी मामला दर्ज किया है। साथ ही फर्जी आईडी पर रहने के चलते उसके खिलाफ भादसं की धारा 419 को भी जोड़ा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किशोर को बहकाकर ले जाने व बाद में उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह फर्जी आईडी पर कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
रमेशचंद्र, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें