फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में तीन दिन पहले हुआ झगड़ा तो कर दिया था ऐलान, एक्सटेंशन लेक्चरर का भी काम तमाम करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। पीपली के शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में आरोपी छात्र जगमाल ने एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश मलिक की अचानक ही गोली मारकर हत्या नहीं की है, बल्कि उसने पहले ही पूरा प्लान बनाया हुआ था। यही कारण है कि उसने कालेज में तीन दिन पहले एक छात्र के साथ झगड़ा होने पर ऐलान करते हुए कहा था कि तेरा इलाज कर दिया है और अब राजेश मलिक का काम तमाम करना बाकी है। उस समय भी जगमाल के पास रिवाल्वर थी और उसके राजेश मलिक के काम तमाम के ऐलान करने के बारे में छात्रों ने कालेज के एक लेक्चरर को बताया था। छात्रों ने उस लेक्चरर से कहा था कि अंग्रेजी के एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश मलिक को जगमाल मार सकता है, इसलिए उनको पहले ही सतर्क कर दे। लेकिन छात्रों की बात को उस लेक्चरर ने गंभीरता से नहीं लिया और आरोपी छात्र ने राजेश की हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।
रोहणा गांव के रहने वाले आरोपी छात्र जगमाल उर्फ जगमेल का कॉलेज में काफी दबदबा है और छात्र संघ चुनाव बहाली के बाद से उसकी दबंगई ज्यादा बढ़ गई थी। कालेज के स्टाफ के अनुसार सरकार ने छात्र संघ चुनाव सितंबर तक कराने के आदेश जारी किए तो जगमाल भी चुनाव की तैयारी में लग गया। बताया जा रहा है कि वह एक महीने पहले ही एक पार्टी की छात्र ईकाई का सदस्य भी बना था, क्योंकि वह उस पार्टी की छात्र ईकाई के बैनर से चुनाव लडने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए ही उसने कालेज में अपना पूरा गैंग तैयार कर लिया और उसके साथ 30-40 छात्र अधिकतर समय रहने लगे। जगमाल का कालेज में रोजाना दबदबा बढ़ता जा रहा था और उसके आए दिन किसी न किसी से झगड़े होते रहते थे। वह पहले भी कई बार हथियार लेकर कालेज में आया, लेकिन कालेज में किसी भी टीचिंग स्टाफ या कर्मचारी की उसे टोकने की हिम्मत नहीं हुई। क्योंकि वह किसी के साथ भी मारपीट कर देता था और उसकी इन हरकतों के कारण हर किसी में दहशत रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेक्चरर योगेश के साथ करता था बातचीत
जहां आरोपी छात्र जगमाल से कालेज में सभी डरते थे, वहीं डिफेंस साइंस की लेक्चरर योगेश से खूब बातचीत होती थी। इसको लेकर कालेज के स्टाफ व विद्यार्थियों में हमेशा चर्चा होती रहती थी कि जगमाल आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट करता है और उससे कालेज में सभी डरते है। उसके बावजूद लेक्चरर योगेश से उसकी काफी अच्छी बातचीत है। यह बात कालेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने मृतक के परिजनों को भी बताई और उसके बाद ही लेक्चरर योगेश के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू की। जिससे काफी कुछ सामने आया है और पुलिस जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें