फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्टोन क्रशर स्वामियों पर जुर्माना

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोसी में मंगलवार को शासन-प्रशासन, वन व खनन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करते हुए बंजारी प्रथम गेट पर अनियमितताएं पकड़ीं। गेट पर तैनात निगम के सभी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी को संस्तुति की गई है। टीम ने दो स्टोन क्रशरों से भारी मात्रा में अवैध उपखनिज का भंडारण मिलने पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम परितोष वर्मा व उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा के नेतृत्व में कोसी नदी के बंजारी गेट प्रथम गेट का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गेट से 10 वाहन बिना ई रवन्ना के गेट से निकासी करते हुए पाए गए। उन्होंने बताया कि इससे स्पष्ट होता है कि वन विकास निगम के कर्मचारियों एवं धर्मकांटा संचालक की मिलीभगत से उपखनिज की अवैध रूप से निकासी की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि इस पर गेट पर तैनात समस्त कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके साथ ही टीम ने ग्राम वीरपुर लच्छी स्थित पूरेवार स्टोन क्रशर का निरीक्षण करने के उपरांत मौके पर 15990 घनमीटर उपखनिज का अवैध भंडारण पाते हुए क्रशर स्वामी पर 1 करोड़ 25 लाख 12 हजार 300 रूपये तथा ग्राम वीरपुर लच्छी स्थित ढिल्लन स्टोन क्रेशर पर 2450 घनमीटर अवैध उपखनिज का भंडारण मिलने पर क्रशर स्वामी पर 20 लाख 86 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान रेंजर संतोष पंत, पीरुमदारा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


छापे में खुलासा : गेट पर तैनात सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई की संस्तुति
दो स्टोन क्रशर स्वामियों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें