अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेशनल हाईवे पर स्थित सुखदेव ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके दंपति की कार का शीशा तोड़कर महिला का पर्स चोरी कर लिया गया। चोरी करके भाग रहे चोर को ढ़ाबे पर तैनात सिक्योरियटी गार्ड ने पकड़ लिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी और वहां पहुंची पुलिस ने चोर को पकड़ लिया, जिसने अपना नाम अजवेंद्र उर्फ टेढ़ा निवासी पालही जिला कपूरथला पंजाब बताया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मालवीय नगर निवासी अमिताभ दत्त ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि रविवार की शाम खाना खाने लिए सुखदेव ढ़ाबे पर आये हुए थे। पार्किंग में कार खड़ी कर वह खाना खाने के लिए ढाबे में चले गये। उसी समय चोर ने गाड़ी का शीशा तोड़कर कार में रखा पर्स चोरी कर लिया। पर्स में दो हजार रुपये की नकदी के अलावा अन्य सामान था। उस चोर को चोरी करते देख एक गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। जांच अधिकारी जसमेर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से नकदी बरामद की गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।