फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांग नंबर लगने पर महिला की आवाज सुनी तो बार-बार कॉल कर करने लगे परेशान, तीनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रांग नंबर लगने पर महिला को बार-बार कॉल कर करने लगे परेशान, तीनों गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गांव अहमदपुर में तीन युवकों के बार-बार मोबाइल पर कॉल करने से परेशान महिला के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक का रांग नंबर लगने के बाद उसने अपने साथियों को भी महिला का नंबर दे दिया था। लोकलाज के चलते महिला आगे नहीं आना चाहती थी। इसी के चलते महिला ने सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को परेशान करने वाले तीनों युवकों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी हिसार के गांव भैंनी बादशाहपुर निवासी पवन, अभिषेक व राहुल है। तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
गौर हो कि गांव अहमदपुर निवासी दीपा (28) ने सोमवार रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। जिसमें उसने तीन युवकों पर फोन कर तंग करने का आरोप लगाया था। महिला ने लिखा था कि अभिषेक, राहुल व पवन नाम के युवक उसे फोन करते थे। महिला के सुसाइड नोट में तीन युवकों के नाम व नंबर दिए थे। महिला ने लिखा था कि वह लोकलाज के चलते सामने नहीं आना चाहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी दलबीर सिंह दांगी की टीम ने आरोपियों पवन, अभिषेक व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

---
पवन का मिला था रांग नंबर
आरोपियों की गिरफ्तारी से पता लगा कि मामले में आरोपी पवन का एक दिन रांग नंबर मिल गया था। उसने दूसरी तरह महिला की आवाज सुनी तो वह बार-बार महिला को फोन करने लगा। दीपा ने उससे कई बार कहा कि उसके फोन पर कॉल न करें। जब उसने पवन का फोन उठाना बंद कर दिया तो उसने अपने साथियों अभिषेक व राहुल को भी दीपा का नंबर दे दिया। जिसके बाद से वह बार-बार कॉल करने लगे। जिससे तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

---
महिला ने अहमदपुर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में तीन युवकों के नाम दिए गए थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का रांग नंबर लगने के बाद उसने अपने साथियों को भी महिला का नंबर दे दिया था। तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें