फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी से हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर की राजीव कॉलोनी में दो लोगों की हत्या के मामले में गिरफ्तार जीवन विहार निवासी नरेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल को बरामद कर लिया है। राइफल को आरोपी ने अपने घर में छिपाकर रखा हुआ था। आरोपी को रिमांड अवधि के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
झज्जर के गांव जहांगीर पुर निवासी सचिन ने चार नवंबर, 2016 को सदर थाना में शिकायत दी थी कि वह अपने भाई अनिल व मौसेरे भाई गांव बुटाना निवासी देवेंद्र, राजबीर व नरेंद्र के साथ अपने बहनोई फूल खर्ब के राजीव कालोनी स्थित घर पर गया था। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे फूल खर्ब का राजबीर के परिवार के साथ लेनदेन था। इसी प्रापर्टी के मामले को सुलझाने वह आए थे। इस दौरान हुए विवाद में फूल खर्ब व उसके भाई नरेंद्र खर्ब, जयकंवार व अन्य ने राजबीर, देवेंद्र, नरेंद्र तथा सचिन को गोली मार दी थी, जिसमें देवेंद्र व राजबीर की मौत हो गई थी। सचिन के बयान पर फूल खर्ब, नरेंद्र, जयकंवार, बबीता, सुखविंद्र व तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले में बबीता व सुखविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में फूल खर्ब भी गिरफ्तार हो गया। एसआईटी ने मामले में फरार चल रहे आरोपी नरेंद्र को काबू कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त की गई राइफल को उसके घर से बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें