फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने की एवज में पुलिस कर्मियों पर रुपये की मांग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बड़ौता के पास ट्रैक्टर चालकों ने मुंडलाना पुलिस चौकी के कर्मियों पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। उनका आरोप था कि वह लकड़ी लेकर जा रहे थे। जिस पर मुंडलाना चौकी के कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और बाद में ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने की एवज में पैसे ले लिए। इस दौरान ट्रैक्टर चालकों और पुलिस कर्मियों के बीच हंगामा हो गया। जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर डीएसपी हंसराज मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालकों को समझा कर जाम की स्थिति को सामान्य कराया। ट्रैक्टर चालकों ने डीएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गोहाना के इंद्र गढ़ी निवासी मोनू, रोहतक के गांव चिड़ी निवासी मोनू कुमार व रणबीर सिंह ट्रैक्टर चालक है। वह शहर में स्थित एक आरा मशीन से ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी लेकर बहालगढ़ जा रहे थे। उनका आरोप है कि जब वह सोनीपत रोड स्थित गांव बड़ौता के समीप पहुंचे तो एक पुलिस एंबुलेंस में सवार कमियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस कर्मियों ने आगे चल रहे दो ट्रैक्टर चालकों को रुकवा लिया। होमगार्ड ने उन्हें बुलाकर पुलिस कर्मी के पास ले गया। रणबीर व मोनू ट्रैक्टर से उतर कर एंबुलेंस के पास पहुंचे तो एक पुलिस कर्मी ने कहा कि ट्रैक्टर आगे ले जाने के लिए दो हजार रुपये देने होंगे। साथ ही पैसे नहीं देेने पर ट्रैक्टर को एम्पाउंड करने की बात कही। उनका आरोप है कि उन्होंने दो हजार रुपये दे दिए। इसी बीच उनका तीसरा साथी ट्रैक्टर लेकर आ गया। मोनू कुमार से भी एक हजार रुपये मांगे गए। जिस पर चालक रणबीर पुलिस एंबुलेंस का फोटो लेने लगा। इस पर एक कर्मी ने उसे थप्पड़ मारा और फोन छीन लिया। रणबीर के साथ हाथापाई भी की गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और जाम लग गया। करीब 15 मिनट तक यह घटनाक्रम चलता रहा। सूचना मिलने पर डीएसपी हंसराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा कर जाम खुलवाया। जिस पर तीनों चालकों ने डीएसपी से पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके पैसे वापस दिलाने की मांग की। डीएसपी ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया।
ट्रैक्टर चालकों ने पैसे मांगने का आरोप लगाया था। हालांकि जांच में पैसे लेने का मामला सामने नहीं आया है। चालक अपने ट्रैक्टरों को गलत तरीके से चला रहे थे, जिनको पुलिस कर्मचारियों ने सही ढंग से चलाने की चेतावनी दी थी। इस पर ट्रैक्टर चालक उनसे बहस करने लगे। -हंसराज, डीएसपी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें