फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे मिड-डे मिल वर्कर, जुलूस निकाल जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। अपनी मांगों को लेकर मिड-डे मील वर्कर मंगलवार को सड़क पर उतरे और शहर में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद लघु सचिवालय में मांगों और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के बाद 19 को शिक्षा मंत्री आवास पर होने वाले घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर मिड डे मिल कर्मचारी दिनोद गेट स्थित धर्मशाला में एकत्रित हुए और बैठक की। बैठक के बाद शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी दिनोद गेट, घंटाघर चौक, हांसी गेट चौक, पुराना बस स्टैंड होते ुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। मिड डे मिल वर्करों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 19 जून को महेंद्रगढ़ में शिक्षा मंत्री के आवास स्थान का घेराव करेंगी। मिड-डे मिल कर्मियों ने कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है। कामरेड राज कुमार ने कहा कि सरकार मिड-डे मील वर्करों का शोषण कर रही है। सरकार उन्हें महज 3500 रुपये मेहनताने के रूप में दे रही है जो कि उनके साथ अन्याय है। उन्होंने 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिए जाने, सामाजिक सुरक्षा दिए जाने व सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी 16 सूत्री मांगों को जब तक नहीं माना जाता है तब तक वे चुप नहीं बैठेंगी, आज देश भर में उनका विरोध प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि बुधवार को महेंद्रगढ़ में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे सरकारी स्कूलों में लगी हुई हैं, इसलिए उन्हें सरकारी कर्मचारी या श्रमिक माना जाए और साल में बारह महीने बंधा मासिक वेतन दिया जाए। छुट्टियों के पैसे न काटे जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें