फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की हत्या कर शव घर की छत पर छुपाने के मामले में डीएसपी को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण की हत्या कर शव छुपाने की जांच डीएसपी को सौंपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव गोपालपुर में ग्रामीण की हत्या करने के बाद शव को घर के चौबारे में छुपाने के मामले की जांच अब डीएसपी सुशीला को साैंपी गई है। पुलिस टीम लगातार मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शुरुआती जांच में शराब पीने के बाद झगड़ा होने व उसमें हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता लगने के बारे में कह रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव गोपालपुर निवासी बलवीर ने पुलिस को बताया था कि 6 जनवरी को गांव का अमित व रिंकू उसके छोटे भाई सुभाष (40) को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से ही सुभाष गायब था। सभी जगह तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं लगा तो वह शुक्रवार को अमित के घर गए थे। वहां ऊपर बने कमरे से बदबू आने पर जब वह छत पर गए तो वहां बने कमरे में सुभाष का शव चादर में लिपटा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने बलबीर के बयान पर अमित व रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने मामले की जांच डीएसपी सुशीला को दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि सुभाष व दोनों आरोपी शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उनका झगड़ा हो गया था। जिसमें उन्होंने चाकू से वार कर सुभाष को घायल कर दिया था। बाद में जब वह भागने लगा तो गला दबाकर उसे मार दिया था। बाद में शव को चादर में लपेटकर छत पर छुपाया था। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें