फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतवीं की छात्रा से दुष्कर्म कर खींचे अश्लील फोटो, परीक्षा भी छोड़नी पड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म कर खींचे फोटो, परीक्षा भी छोड़नी पड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने व उसकी अश्लील फोटो खींचने का मामला सामने आया है। आरेापी ने छात्रा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। जिससे घबराई छात्रा एक माह तक सदमे में रही। बेटी की ऐसी हालत देखकर परिजनों ने जब उससे बातचीत की तो उसने सच्चाई से अवगत कराया। छात्रा के पिता का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उसकी बेटी को बदनाम करने के लिए पड़ोस के लोगों को भी दुष्कर्म के बारे में बता दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि करीब एक माह पहले उसकी बेटी घूमने के लिए घर से बाहर गई थी। बाद में जब वह घर लौटी तो घबराई हुई थी। पूछने पर भी उसकी बेटी ने कुछ नहीं बताया था। उस दिन के बाद से ही उसकी बेटी परिवार से सदस्यों से दूरी बनाने लगी। वह शांत रहने लगी और स्कूल भी कम जाती थी। इस कारण ही वह अपनी वार्षिक परीक्षा भी नहीं दे पाई। यह देखकर उसने व उसकी पत्नी ने बेटी से पूछताछ की तो उसने उन्हें एक माह पहले हुई घटना के बारे में बताया। किशोरी ने बताया कि गांव के मोहिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भी उतार ली थी। इसके बाद आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते वह चुप रही। किशोरी के पिता का कहना है कि जब बेटी के साथ हुई घटना का उन्हें पता लगा तो वह आरोपी के परिवार के पास गया। आरोपी के परिवार वालों ने उसे ही धमकी दे दी। आरोपी के परिजनों ने उसकी बेटी को बदनाम करने के लिए अन्य लोगों को भी इस बारे में बता दिया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें