फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर प्लाई से भरे ट्रक में लगी आग, खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमपी पर प्लाई से भरा ट्रक आग लगने से खाक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात गांव पाई के पास चलते ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ट्रक चालक ने जब ट्रक में धुआं उठता देखा तो ट्रक को रोक दिया। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी कि सूचना पुलिस को देने के साथ ही दमकल केंद्र को भी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल केंद्र की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक व सामान जलकर ढांचे में बदल गया।
विज्ञापन

यमुनानगर निवासी ट्रक मालिक इंद्रजीत ने बताया कि वह अपने ट्रक में प्लाई लोड कर बहादुरगढ़ की तरफ जा रहा था। देर रात वह केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पाई गांव के पास पहुंचा तो ट्रक में से धुआं व आग की लपटे आने लगी। उसने ट्रक को सड़क किनारे रोका और उतरकर देखा तो ट्रक के पिछले हिस्से में आग लगी हुई है। मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही दमकल केंद्र को भी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझती ट्रक पूरी तरह से जलने के साथ ही उसमें लोड प्लाई भी जल कर राख हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें