फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मी की मौत

Mon, 23 Jun 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नसीरपुर स्थित एनएच-334 बी पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार कंपनी कर्मी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कर्मी को इससे पहले कि अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान कर ली है। आरोपी ट्रक चालक मिंटू मुज्जफरनगर कुकेडा निवासी पर राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना कलां गांव के रहने वाले सूरज मल्हा माजरा स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार रात वह ड्यूटी खत्म होने के बाद किसी काम से बहालगढ़ की ओर जा रहे थे। वह एनएच-334 बी पर पहुंचे, इसी दौरान नसीरपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरे। ट्रक का पहिया उनके ऊपर से उतर गया। ट्रक चालक थोड़ी दूरी पर ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें