सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम मंदिर के सामने पार्क में समाज सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 25 पौधे अलग-अलग व्यक्तियों से लगवाए। साथ ही उनके वृक्ष बनने तक की जिम्मेवारी दी। सबसे पहले प्राध्यापक दिलबाग सिंह ने पार्क की सफाई की। इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने भी एक-एक पौधा लगाया। योग शिक्षक यशपाल आर्य ने स्वस्थ शरीर के लिए योग क्रिया करवाई। शिक्षक दिलबाग सिंह व पर्यावरण मित्र मनीष भी पौधे लगाने का आह्वान किया। इस दौरान सतीश बाल्याण, डॉ. महेंद्र वर्मा, सुभाष वशिष्ठ, बीआर आहूजा, शशिकरण नाशा, मोहन सिंह मनोचा, त्रिभुवन कौशिक, रविंद्र सरोहा, आनंद दहिया, पहलवान हवा सिंह, सुरेश डिमानिया, रमेश मदान, जुगल ज्योति, संजय कुमार, आकाश गुप्ता, प्रमोद वर्मा, डॉ. वरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।