फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहितकारी गतिविधियों में होगी साझेदारी, एमओयू प्रस्ताव पर हुई चर्चा

Thu, 25 Jun 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डीबीआरएएनएलयू) राई में कुलपति प्रो. (डॉ.) देविंदर
विज्ञापन
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डीबीआरएएनएलयू) राई में कुलपति प्रो. (डॉ.) देविंदर सिंह से युवा एंड सेवा फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय एवं फाउंडेशन के मध्य सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

दोनों संस्थाओं के बीच सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहितकारी गतिविधियों के क्षेत्र में साझेदारी स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने युवा एंड सेवा फाउंडेशन की ओर से संचालित विभिन्न सामाजिक एवं युवा कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
बैठक के दौरान सामाजिक उत्तरदायित्व, विधिक जागरूकता, युवा नेतृत्व विकास, कौशल विकास, सामुदायिक सेवा व जनहितकारी गतिविधियों के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से युवाओं को समाजोन्मुखी गतिविधियों से जोड़ने, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन, ग्रामीण व वंचित वर्गों तक न्याय एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को अनुभवात्मक अधिगम के अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा संस्थानों का दायित्व केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना भी है। दोनों पक्षों ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रस्तावित एमओयू के माध्यम से विश्वविद्यालय व युवा एंड सेवा फाउंडेशन के बीच प्रभावी साझेदारी स्थापित होगी। यह युवाओं के समग्र विकास, विधिक जागरूकता के प्रसार व समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
विज्ञापन

- प्रो. (डॉ.) देविंदर सिंह, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें