फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पं. शिवकुमार शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट ने शुरू किया सेवा दिवस अभियान, हर माह 21 तारीख को चलेगा

Thu, 25 Jun 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर बच्चों को खाना वितरित करते पंडित शिव कुमार शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट क
विज्ञापन
सोनीपत। समाज सेवा के उद्देश्य से नवगठित पंडित शिव कुमार शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 21वां सेवा दिवस अभियान का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक तरुण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रथम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों व उनके बच्चों को भोजन वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन बांटकर सेवा और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक माह की 21 तारीख को सेवा दिवस मनाया जाएगा जिसके तहत असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाना व मानव सेवा को बढ़ावा देना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। भोजन वितरण के दौरान बच्चों और जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखकर सभी सदस्यों ने सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शिवांश शर्मा ने कहा कि यह अभियान समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पंडित शिव कुमार शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों के लिए जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें