फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने गोहाना को जिला बनाने का दिखाया झूठा सपना : जगबीर

Sun, 23 Jun 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के गोहाना में पत्रकारों को दस्तावेज दिखाते कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक। संवाद
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। कांग्रेस से गोहाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गोहाना में संत कबीर जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में गोहाना को जिला बनाने का झूठा सपना दिखाया है। लोगों को भ्रमित किया है।
विज्ञापन

जगबीर सिंह मलिक छोटूराम चौक स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मलिक ने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साल 2015 में गोहाना में बाईपास बनवाने की घोषणा की थी। जब उन्होंने विधानसभा में सवाल उठाया तो वहां से लिखित में जवाब दिया गया। इसमें उच्च लागत के कारण बाईपास बनाना व्यावहारिक नहीं समझा जाना बताया गया था। साल 2023 में इस योजना को रद्द भी कर दिया गया था।
गोहाना को जिला बनाने की बात पर कहा कि मौजूदा समय में गोहाना को जिला बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। जो कमेटी बनाई गई है उसे भी औपचारिकता पूरी करने में कम से कम तीन महीने लगेंगे। तब तक विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग जाएगी। ऐसे में गोहाना को जिला बनाना महज राजनीतिक घोषणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 17- सोनीपत के गोहाना में पत्रकारों को दस्तावेज दिखाते कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें