फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कीमती सामान देने का झांसा देकर 1.87 लाख रुपये की ठगी

Thu, 14 Mar 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव कासंडा निवासी कमलेश ने बताया कि तीन फरवरी को उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे और देवर फिरोज को अपनी बातों में बहला लिया। उन्होंने पैसे देने पर कीमती सामान देने को कहा था। उसकी बातों में आकर उन्होंने कई बार में 1.87 लाख रुपये अलग-अलग नंबरों पर गूगल पे के माध्यम से भेज दिए। पैसे देने के बाद भी उन्हें सामान नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें ठगी का पता लगा। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
प्लॉट पर बैठे युवकों के साथ मारपीट

गोहाना। गांव बड़ौता में प्लॉट में बैठे युवकों पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दीपक और रविंद्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर कर दिया। दीपक ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार देर रात करीब 9 बजे साथी रविंद्र के साथ प्लॉट में बैठे थे। तभी ग्रामीण रोहित, सूरज, साहिल, सम्राट लाठी डंडे लेकर प्लॉट में आए और उन पर हमला कर दिया। इससे उन्हें काफी चोटें लगी। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

-
किराना की दुकान से 40 हजार की नकदी व सामान चोरी
गोहाना। पानीपत चुंगी पर चोरों ने किराना की दुकान में छत के रास्ते घुसकर नकदी और सामान चोरी कर लिया। दुकानदार गढ़ी सराय नामदार खां निवासी राममेहर ने पुलिस को बताया कि पानीपत चुंगी पर उसकी सैनी किराना स्टोर के नाम से दुकान है। मंगलवार को वह रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार को सुबह दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर छत के रास्ते से सीढि़यों के गेट पर लगा ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे थे। चोर करीब 40 हजार रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन



कार की टक्कर से युवक घायल
गोहाना। फव्वारा चौक पर एक कार की टक्कर से युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में भर्ती करवाया। विष्णु नगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को घर का सामान लेने के लिए फव्वारा चौक पर गए थे। सामान लेकर वापस लौटते समय एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से वह घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण घायल
गोहाना। रोहतक पानीपत हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में भर्ती करवाया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अजमेर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायल के भाई जगमंदर ने बरौदा थाना पुलिस को बताया कि उनका भाई अजमेर महम रोड पर गाड़ियों का कार्य करते हैं। सोमवार रात करीब 8:45 बजे वह काम खत्म कर बाइक पर सवार होकर घर के लिए चले थे। माहरा गांव के बाईपास के नजदीक पीछे से तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें