राई। गांव सबौली की महिला ने युवक पर उनके तीन परिचितों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।महिला का आरोप है कि उसने अपने मामा को विधायक बताकर झांसे में लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सबौली की सुदेश ने आरोप लगाया कि मार्च, 2021 में उनकी मुलाकात सतनारायण सिंह के साथ हुई थी। वह उसे अपनी मां की तरह से मानने लगा था। उसने कहा था कि उसकी पत्नी उसे छोडक़र जा चुकी है। वह जेल विभाग में जेल वार्डन के पद पर नियुक्त है। उसके मामा पानीपत जिले में विधायक भी हैं। दूसरे मामा का बेटा धर्मबीर बड़ा अधिकारी है। उसकी काफी जान पहचान है। उसने पुलिस जैसी वर्दी वाले फोटो भी दिखाए थे। आरोपी ने बताया था कि सरकारी अस्पताल में हेड क्लर्क व सेल्स टैक्स विभाग में क्लर्क की जगह है। दोनों नौकरी के लिए 10-10 लाख रुपये की मांग की। महिला ने कहा कि उसने अपने दो रिश्तेदारों एक बहन के बेटे व दूसरे भतीजे की नौकरी के लिए रुपये दे दिए। आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर ठगी की है। बाद में रुपये देने से मना करने लगा। उन्होंने गृह मंत्री को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।