फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

542 आईटीआई स्नातक विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्रधा - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल विकास एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को विश्वकर्मा दिवस पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्राफ्टमैन प्रशिक्षण स्कीम के तहत जुलाई माह में आयोजित की गई परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 542 आईटीआई स्नातक विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट अधिकारी कैप्टन संजय श्योराण ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में देश के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में समारोह मनाया जा रहा है। जिले की सभी 13 आईटीआई में भी यह कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें संस्थान में चल रहे 22 विभिन्न व्यवसायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि उद्योगों में करियर बनाने की अपार संभावनाएं है। अपने कौशल से मेहनत व ईमानदारी से आगे बढ़ते हुए एक अच्छे उद्योगपति बन सकते हो। इस मौके पर विश्वकर्मा भगवान की पूजा की गई और सभी अनुदेशकों व विद्यार्थियों ने अपनी कार्यशालाओं की साफ-सफाई कर मशीनों व उपकरणों की पूजा की।
आईटीआई पास विद्यार्थियों के लिए उद्योगों के खुले दरवाजे
आईटीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह में औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी उद्योगों ने आईटीआई पास विद्यार्थियों के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हुए हैं। विद्यार्थियों के कौशल से उद्योग लाभान्वित होंगे, वहीं विद्यार्थियों का भी करियर बनेगा। संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने व उद्योगों में काम करने के अंतर को समझाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रत्येक उद्योगों में वह छात्र ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं, जो समय के पाबंद हो, अनुशासन में रहकर मेहनत से अपने कार्य को निश्चित समय अवधि मे पूर्ण करते हैं। उन्होंने संस्थान में कैँपस साक्षात्कार व रोजगार मेला आयोजित कर संस्थान के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अप्रेंटिसशिप, प्लेसमेंट करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

22 विद्यार्थियों को दिलवाए नियुक्ति पत्र
अप्रेंटिसशिप एवं प्लेटमेंट अधिकारी कैप्टन संजय श्योराण ने कहा कि उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों से संपर्क कर 22 विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के लिए नियुक्ति पत्र दिलवाए। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि सभी अप्रेंटिसशिप के लिए अपने आपको शिक्षुता पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर प्रोफाइल पूर्ण रखें। अपने संक्षिप्त विवरण का बायोडाटा सहित सभी दस्तावेज तैयार रखें ताकि साक्षात्कार के दौरान किसी को भी प्लेसमेंट में असुविधा ना हो। कार्यक्रम में संस्थान के 2022 में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर अधीक्षक हरेंद्र राठी, वर्ग अनुदेशक कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, राजबीर सिंह, सीमा मोर, सुनील मलिक, दीपक कुमार, सुभाष चंद्र, सुनील दत्त, अनुदेशक ओमप्रकाश, हरेंद्र जावा, सुनील श्योराण, अशोक दहिया, अमित कटारिया, करतार सिंह, सुजाता देवी सहित संस्थान के एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें