फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र का बजट 2047 के विकसित भारत का रोडमैप : पवन

Sat, 07 Feb 2026 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में प्रेस वार्ता करते विधायक पवन खरखौदा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि केंद्र का बजट सिर्फ बजट नहीं बल्कि 2047 के विकसित भारत के सपने का रोडमैप है। बजट में महिला सशक्तीकरण का प्रतिबिंब झलकता है। यह बात वह रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत महिलाओं को आत्मनिर्भर करने पर टिका है। इसे लेकर विशेष रूप से इस बजट में भी यह झलक दिखाई देती है। देशभर से दस करोड़ महिला शक्ति को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ने की योजना रखी गई है।
विज्ञापन

बजट में प्रदेश के साथ ही विशेष रूप से खरखौदा आईएमटी को भी हिस्सेदार बनाए जाने पर वह प्रधानमंत्री का आभार जताते हैं। विपक्ष की ओर से बजट में किसी को भी कुछ नहीं मिलने के सवाल पर विधायक ने कहा कि विपक्ष का काम आलोचना करना होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को 10 बजे भरत सिंह वाटिका, रोहतक रोड पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत आ रहे हैं। वह किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। युवाओं के भविष्य की चिंता को लेकर उनके मन में एक रोडमैप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें