फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यस्तरीय वाद-विवाद स्पर्धा में जीवीएम कॉलेज को ओवरऑल बेस्ट टीम अवॉर्ड

Sat, 07 Feb 2026 05:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
एआई पर राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बधाई देती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने एआई : एक क्रांतिकारी सहयोगी या खतरनाक प्रतिद्वंद्वी विषय पर करनाल के कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में हुई राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में ओवरऑल बेस्ट टीम अवॉर्ड जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीमों ने भाग लिया।
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने प्रभावशाली तरीके से तर्क रखे। अनुष्का ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया जबकि अनुराधा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। टीम को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी, प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह के अलावा कला संकाय की डीन संगीता ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, तार्किक क्षमता और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें