फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : 12 लोग संक्रमित मिले, 9 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना फिर से लोगों को डराने लगा है। 10 दिन से जहां इकाई के आंकड़े में केस सामने आ रहे थे, वहीं वीरवार को एक साथ 12 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 26 अप्रैल को 14 लोग संक्रमित मिले थे। वहीं कोरोना के केस बढ़ने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की अपील का कहीं भी असर नहीं दिख रहा है। लोगों के चेहरों से मास्क गायब हो चुके हैं। बाजारों व दुकानों में लोग शारीरिक दूरी का पालन तक नहीं कर रहे। इस तरह की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। कोरोना से 9 मरीज ठीक हुए है। इसके बाद सक्रिय केस की संख्या बढकर 25 हो गई है, जबकि आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 3.91 फीसदी रही।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सरकार की ओर से लोगों को मास्क लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। उसके बावजूद जिले में काफी संख्या में लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। कई लोगों का मास्क मुंह से नीचे रहता है। कोरोना के नियमों का उल्लंघन करना लोगों के लिए भारी पड़ सकता है। कोरोना के केस बढने के बावजूद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। सिविल सर्जन डॉ.जयकिशोर ने बताया कि जिले में वीरवार को 360 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। रेपिड एंटीजन टेस्ट 16 लोगों के किए गए। इनमें एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। आरटीपीसीआर की पुरानी 307 रिपोर्ट भी प्राप्त की गई। इसमें से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसको होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें