फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर भारत सरकार व पुलिस लिखना पड़ा भारी, पुलिस ने किया चालान

विज्ञापन
कार पर गैरकानूनी रूप से लिखवाया गया भारत सरकार व पुलिस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर। एक व्यक्ति को अपनी कार पर भारत सरकार और पुलिस लिखना महंगा पड़ गया। जीटी रोड चौकी पुलिस ने उसका मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन में चालान काटा है। वाहन चालक को जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन

जीटी रोड चौकी के हेड कांस्टेबल गुलाब सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने जीटी रोड पर जांच अभियान चला रखा था। इस दौरान उन्हें पानीपत की तरफ से एक कार आते हुए दिखाई दी, जिस पर भारत सरकार के साथ-साथ पुलिस भी लिखा था। इस पर कार चालक को रोका तो पूछताछ करने पर उसकी पुलिस के साथ बहस हो गई। पूछताछ में सामने आया कि वाहन चालक द्वारा गैर कानूनी रूप से निजी वाहन पर भारत सरकार व पुलिस लिखवाया गया था। इस पर पुलिस ने वाहन चालक का मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने पर उसका चालान काट दिया और कार पर लगाए गए भारत सरकार व पुलिस के स्टीकर को भी उखड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें