फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी संचालक की गर्दन पर चाकू रखकर कार, नकदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। कुंडली में टीडीआई के पास बाइक सवार तीन युवक ट्रेवल एजेंसी संचालक को चाकू की रखकर कार, नकदी व मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कार को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव पतला निवासी सचिन चौहान ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह एसएम कैब सर्विस के नाम से ट्रेवल एजेंसी चलाता है। उसको दिल्ली से कारों का कुछ सामान खरीदना था। इसके लिए वह 4 दिसंबर की शाम को कार से दिल्ली के लिए चला था। जब वह दिल्ली में पहुंचा तो दुकानदार का फोन आ गया कि उसके पास सामान उपलब्ध नहीं है। इस पर वह लौटकर कुंडली में मालवा हुंडई पर पहुंच गया। वहां से कार का जरूरी सामान लिया और गांव के लिए वापस चल दिया। वह रात को टीडीआई के पास पहुंचा तो बाइक पर आए तीन युवकों ने उसकी कार को रुकवा लिया। दो युवक बाइक से उतरकर कार के पास आए और एक कार के सामने बाइक को अड़ा खड़ा रहा। इस पर उसने शीशा खोल दिया। शीशा खोलते ही एक युवक ने गर्दन पर चाकू लगा दिया और कार की चाबी निकालने लगा। दोनों युवकों ने अपने चेहरों पर कपड़ा बांधा हुआ था, जबकि बाइक पर बैठे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। उसने विरोध किया तो युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और कार का दरवाजा खोलकर उसको बाहर निकाल दिया। बाद में धमकी देकर कार लेकर भाग गए। उसके दो मोबाइल व दोनों भाइयों के दो पर्स भी कार में थे। दोनों पर्स में एटीएम, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कार की आरसी और करीब दस हजार रुपये थे। लुटेरों की बाइक पर आगे की नंबर प्लेट नहीं थी और पीछे की नंबर प्लेट उन्होंने मोड़ रखी थी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को देर शाम पुलिस ने कार को कुंडली क्षेत्र से बरामद कर लिया है। कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें