फोटो 14- बस अड्डे में खड़ी बसें। संवाद
सोनीपत। कांवड़ यात्रा के दौरान बंद किए गए मेरठ, बड़ौत व बृजघाट रूट को तीन दिन बाद बहाल कर दिया गया। शनिवार को शिवरात्रि पर्व पर सोनीपत बस अड्डे से मेरठ, बड़ौत और बृजघाट रूट पर बसों को रवाना किया गया, लेकिन दिल्ली में हालात खराब होने के कारण तीसरे दिन भी बसों को नहीं चलाया गया। जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने इस रूट पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। जिससे सोनीपत से मेरठ, बड़ौत व बृजघाट जाने वाली बसों को बंद करना पड़ा था। हरिद्वार जाने वाली बसों को भी पानीपत होते हुए रवाना किया गया था। शिवरात्रि पर्व पर अब इन तीनों रूटों पर बस सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। सोनीपत बस अड्डे से सुबह 10 बजे के बाद इन रूटों पर बसें भेजी गईं।
वहीं यमुना का पानी भरने से दिल्ली में पैदा हुए हालात के बाद सिंघु बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। शनिवार को तीसरे दिन भी दिल्ली रूट बंद रहा। सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली के लिए कोई बस नहीं गई। जिसे दिल्ली जाने वाले यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जयपुर व अजमेर जाने वाली बसों को केएमपी के रास्ते रवाना किया गया। सोनीपत से शिमला रूट भी अभी बंद ही है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद रूट बहाल कर दिया जाएगा।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद पैदा हुए हालात के बाद सिंघु बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया गया है। जिससे सोनीपत बस अड्डे से तीसरे दिन भी दिल्ली के लिए कोई बस नहीं गई। कांवड यात्रा के बाद शनिवार से मेरठ, बड़ौत व बृजघाट रूट पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।
फोटो 14- बस अड्डे में खड़ी बसें। संवाद