सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और परिवहन मंत्री अनिल विज को पत्र लिखा है। उन्होंने बस स्टैंड को गांव जाट जोशी में ही बनाने की मांग की है। सरकार ने इसे केएमपी के पास एचएसआईआईडीसी की जमीन पर बनाने का निर्णय लिया है।
मेयर ने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में बताया कि वर्ष 2017 में जाट जोशी की जमीन चयनित हुई थी। इसका उद्देश्य शहरवासियों को जीटी रोड पर बसों की सुविधा देना था। इससे शहर में यातायात जाम भी कम होता। मेयर के अनुसार, केएमपी के पास बस स्टैंड बनाने से शहरवासियों को कोई लाभ नहीं होगा। बस स्टैंड स्थानांतरित करने की योजना 20 वर्ष से लंबित है। पहले भी दो बार बस स्टैंड की जमीन का प्लान बदला जा चुका है।
निर्माण प्रक्रिया पूरी
मेयर ने बताया कि जाट जोशी में बस स्टैंड बनाने की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार हो गई है। केवल टेंडर जारी होना बाकी था। ऐसे में स्थान बदलने की कवायद बेमायने है। सरकार ने एक माह पहले स्थान बदलने का पत्र भेजा था, जिसके बाद उपायुक्त ने केएमपी के पास स्थान चयन के लिए एक समिति बनाई है।