फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीजी में प्रवेश का शेड्यूल जारी 30 को आएगी पहली कटऑफ

विज्ञापन
फोटो - राजकीय महिला कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए कटऑफ सूची का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग 30 जुलाई को पहली कटऑफ सूची जारी करेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई तक चलेगी। वहीं गोहाना उपमंडल के दो कॉलेजों में 500 सीटों के मुकाबले अब तक केवल 39 आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए पीजी कोर्सों में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू की थी। आवेदन शुरू होने के दूसरे दिन विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 26 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे जबकि 27 जुलाई तक आवेदन में संशोधन कराया जा सकेगा।
विभाग 28 जुलाई तक आवेदनों का सत्यापन पूरा करेगा। इसके बाद 29 जुलाई को प्रोविजनल सूची जारी की जाएगी और 30 जुलाई को पहली कटऑफ सूची जारी होगी। यदि पहली कटऑफ के बाद सीटें खाली रहती हैं तो तीन अगस्त से ओपन काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें