गोहाना। बस अड्डे पर कार में आए पांच-छह युवकों ने निजी बस चालक की पिटाई कर दी। आरोप है कि कुछ दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव माहरा निवासी नवीन ने बताया कि एक महीने पहले वह अपने ताऊ के लड़के की बरात में सफीदों गए थे। वहां सफीदों के कालरखेड़ा निवासी अमन से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में सोमवार को अमन पांच-छह साथियों के साथ बस अड्डे पर आया और उनकी पिटाई कर दी। अमन ने नुकीली चीज से सिर में चोट मारी है और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस झगड़े में सोने की चेन भी गुम हो गई है।