फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में खड़ी बुलेट बाइक में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खिजरपुर अहीर में घर के अंदर खड़ी बुलेट बाइक में आग लगा दी गई। आग लगने से बाइक जलकर ढांचा बन गई। बाइक मालिक ने इसकी शिकायत गन्नौर थाना में दी है।
विज्ञापन

गांव खिजरपुर अहीर निवासी सुमित ने बताया कि वह गन्नौर स्थित बजाज फाइनेंस में नौकरी करने हैं। 31 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। उनकी बुलेट बाइक घर के आंगन में खड़ी थी। वह और उनके परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे उन्हें जलने की बदबू आई। जिसके बाद उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो बुलेट बाइक में आग लगी हुई थी। आग लगने से बाइक पूरी जल गई। सुमित ने बताया कि उसके घर के गमले भी टूटे हुए थे। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर इसकी जानकारी दी। सुमित का कहना है कि किसी ने उनकी बाइक को आग लगाई है। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें