फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में सो रहे युवक पर किया हमला

Mon, 01 Jan 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव लिवासपुर में घर में सो रहे युवक पर दो युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। युवक का गला दबाने की कोशिश की गई। युवक के पिता की शिकायत पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव लिवासपुर निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर की रात को वह घर पर सो रहे थे। उनके बेटे आकाश घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। इस दौरान दो युवक आए और बेटे के सिर में डंडा मारकर घायल करने के साथ गला दबाया। शोर सुनकर वह उठे तो युवक मौके से भाग गए। चोट लगने और गला दबाने के कारण उनका बेटा आकाश बेहोश हो गया। वह बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने सतीश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें