फोटो : सोनीपत के गांव नाहरा में अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर। स्रोत: प्राधिकरण
सोनीपत। गांव नाहरा में मंडोरा रोड पर सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) ने अवैध रूप से बनाई जा रही फैक्टरी, स्टोर, ऑफिस एवं लेबर क्वार्टरस को ध्वस्त कर दिया। नाहरी में लगभग तीन एकड़ में फैली अवैध कालोनी में भी बुलडोजर चलाया गया।
इस दौरान 47 डीपीसी, 10 चहारदीवारी, दो निर्माणाधीन मकान, व्यवसायिक निर्माण गिराया गया। इसके अतिरिक्त गांव नाहरी में लगभग चार एकड़ में फैली अवैध काॅलोनी जिसमें 70 डीपीसी, अवैध रूप से निर्मित मकान को गिराया गया।
डीटीपी नीलम शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार की ओर से कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती।
उन्होंने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है अन्यथा एसएमडीए की ओर से अवैध काॅलोनी को ढहाया जा सकता है। तोड़फोड़ की कार्यवाही ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ विरेन्द्र जैन व एसएमडीए इंफोरर्समेंट व पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।