फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। एसडीएम अमित कुमार ने खंड के ग्राम सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गांवों में लोगों की समस्याओं की समय पर सुनवाई सुनिश्चित की जाए और उनका तय समय सीमा में समाधान किया जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम अमित कुमार ने बैठक के दौरान ग्राम सचिवों से कहा कि वह नियमित रूप से गांवों का दौरा करें और आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करें।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई या कार्यों को बिना कारण लंबित रखा गया तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें