फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले की चपेट में आने से भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर में रोहतक रोड पर एक ट्रॉले को ओवरटेक करते समय स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। इससे स्कूटी समेत भाई-बहन सड़क पर गिर गए। इसमें महिला के शरीर का निचला हिस्सा ट्रॉले के नीचे आने से कुचला गया। उसे गंभीर अवस्था में बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके भाई को हल्की चोटें आई हैं। शहर थाना पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पानीपत जिले के गांव बबैल निवासी बलराम मंगलवार को गांव मदीना स्थित अपनी बहन संतोष के घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसकी 12 दिसंबर को शादी है। वह शादी के कार्ड देने के लिए ही मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे अपनी बहन संतोष के साथ गोहाना से सटे गांव गुढ़ा में आया था। शहर थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि रोहतक रोड पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। घायल महिला उपचाराधीन है। घायल जो बयान देंगे, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें