फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला परिषद की कुर्सी पर फिर से भाजपा का कब्जा, वार्ड-21 की पार्षद मोनिका सर्वसम्मति से बनी चेयरपर्सन

विज्ञापन
जिला परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मोनिका दहिया को प्रमाण पत्र सौंपते डीसी ललित सिवाच व एडीसी ? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जिला परिषद की कुर्सी एक बार फिर से भाजपा के पाले में आ गई है। वार्ड-21 से पार्षद मोनिका दहिया को सर्वसम्मति चेयरपर्सन चुना गया है। भाजपा प्रत्याशी के विरोध में कोई पार्षद मैदान में नहीं आया। मोनिका के पति राजबीर झरोठ ब्लॉक समिति के चेयरमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डीसी ललित सिवाच की अध्यक्षता में एडीसी कार्यालय स्थित प्रगति हॉल में हुई जिला परिषद सदस्यों की पहली बैठक के दौरान शनिवार को 24 जिला पार्षदों ने वार्ड नंबर-21 से पार्षद मोनिका दहिया को सर्वसम्मति से जिला परिषद चेयरपर्सन चुन लिया। मोनिका गांव झरोठ की रहने वाली हैं। उन्होंने 703 मतों से जीत दर्ज की थी। इससे पहले कार्यकाल में भी जिला परिषद चेयरपर्सन भाजपा समर्थित मीना नरवाल थी। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी, उपायुक्त ललित सिवाच व एडीसी अंकिता चौधरी ने उन्हें प्रमाण पत्र भेंट किया। वहीं सर्वसम्मति नहीं बन पाने पर पार्षदों की सहमति के बाद वाइस चेयरमैन का चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता आजाद नेहरा, माईराम कौशिक, देवेंद्र कादियान, जसबीर दोदवा, निशांत छोक्कर, पुनीत राई, राजबीर दहिया, चांदबीर दहिया, सीईओ जिला परिषद डा. सुशील मलिक मौजूद रहे।
विकास में आएगी तेजी : सांसद
भाजपा सांसद रमेश कौशिक ने इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मोनिका दहिया को सर्वसम्मति से चेयरपर्सन चुना है। इसके लिए सभी पार्षदों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि जिला के विकास के लिए उनके द्वारा कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वह लोगों व जिला के विकास के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय की भावना से होंगे काम
गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करते चिरायु योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है। हर योजना में अंत्योदय की भावना से काम किया जा रहा है। जिला परिषद में भी इसी नीति को अपनाया जाएगा।
महिलाओं की प्राथमिकता से होगी सुनवाई
नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने घोषणा करते हुए कहा कि एक महिला ही महिलाओं की समस्याओं को जान और समझ सकती है। ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी कि महिलाओं की समस्याओं को नजदीक से समझ सकें और जिले में महिलाओं से संबंधित कार्यों को पहले पूरा किया जाए। इसके अलावा सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किया जाएगा। गांवों में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे।
विज्ञापन

यह रहे हैं जिला परिषद के चेयरमैन
सुखबीर फरमाणा : अप्रैल 1995 से 30 अप्रैल 1996
रमेश डागर : 4 जुलाई 1996 से 29 फरवरी 2000
राज सिंह दहिया : 6 जून 2000 से 30 अप्रैल 2005
कमला देवी : 8 जून 2005 से 30 अप्रैल 2010
शांति देवी 17 सितंबर 2010 से 24 जुलाई 2015
मीना नरवाल 5 अप्रैल 2016 से 4 अप्रैल 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें