फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11: मोहित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड पर बुटाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जींद के गांव सिवानामाल निवासी रामपाल ने बताया कि उनके भतीजे मोहित (24) गांव के रजनीश के साथ बाइक पर गोहाना से गांव आ रहे थे। वह गोहाना-जींद रोड स्थित बुटाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित की मौत हो गई और रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोहित के शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। रजनीश को नागरिक अस्पताल गोहाना से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें