फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों ने की चिरायु कार्ड बनाने की मांग

Wed, 17 Apr 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड पर स्थित भवन निर्माण कार्यालय में मजदूर संघ की बैठक के दौरान म
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड पर स्थित भवन निर्माण कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष नीरज व संचालन जिला मंत्री रवि कुमार ने बताया कि प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला ने मुख्यमंत्री के नाम ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 में सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन से चिरायु आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए प्रति कर्मचारी 1500 रुपये की कटौती की गई थी। पांच महीने के बाद भी किसी का चिरायु कार्ड नहीं बना। जिसके कारण कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा हैं। उनकी मांग है कि सभी कर्मचारियों के चिरायु कार्ड जल्द बनाए जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें