फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीपी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बेटे के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला संभल के गांव कैथल चंदौसी निवासी कमल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ लिवासपुर स्थित इंद्रा कॉलोनी में रहता है। वह 22 अक्तूबर को अपनी मां सुमन शर्मा को बाइक पर लेकर गांव जा रहा था। जब वह केजीपी पर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो इसी दौरान किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें राहगीरों ने सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मां सुमन की मौत हो गई। मामले से पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें